BIG BREAKING : रायपुर में मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज, आज कुल 12 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जांजगीर-चांपा जिले से 5, रायगढ़ व रायपुर से 3-3, कोरबा से 1 मरीज शामिल है । इसके साथ ही आज 74 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 2419 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, इनमें 1601 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। 12 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 806 है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 24, 2020
आज राज्य में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई,वहीं 74 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2419 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 806 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/YVqwf70l1T







.jpeg)












