BIG BREAKING : रायपुर में मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज, मेकाहारा और AIIMS का मेडिकल स्टाफ निकले संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शाम को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। आपको बता दें कि अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हो गई है। जानकारी के अनुसार रायपुर से 3 नए मामलों में मेकाहारा का वार्ड बॉय, एम्स का 1 मेडिकल इंटर्न और बिरगांव कंटेंमेंट जोन का व्यक्ति संक्रमित मिला है। बिरगांव में मिले मरीज दुर्गा नगर निवासी हैं | कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है | प्रशासन के द्वारा कोरोना मरीज के घर के आस-पास बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं और लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वह अपने घर पर सुरक्षित रहे।







.jpeg)












