नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

साइड न देने पर 3 युवकों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली , हालत गंभीर

साइड न देने पर 3 युवकों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली , हालत गंभीर
Share

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में एक बड़ा मामला सामने आया है, सोनीपत के गांव से सबोली के पास एक ट्रक ड्राइवर को साइड न देने पर गोली मारने का मामला सामने आया है. ट्रक ड्राइवर जगदीश के पैर में गोली लगी है, फिलहाल जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है| ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) के साथियों ने बताया कि वह हिमाचल से सामान लेकर आ रहे थे, तभी तीन युवकों ने गाड़ी में ट्रक के सामने लगाई और गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|

ट्रक ड्राइवर जगदीश हिमाचल से अपनी गाड़ी में सामान लेकर आ रहा था, वह बरोटा रोड से सबोली जा रहा था| जगदीश के साथी अजमेर ने बताया कि उनका साथी जगदीश हिमाचल से 14 लाख रुपए की लागत का सामान लेकर आया था और जिस रोड से वो जा रहा था वह रोड पूरी तरह टूटा हुआ है. यहां आंदोलन चल रहा है. उसकी वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है. मैन रोड बंद है और इसी रास्ते से वह दिल्ली की तरफ जाते हैं|

रात के समय उन्हें बहुत ज्यादा खतरा होता है, वहीं जगदीश के साथ भी वही हुआ है| तीन युवकों ने गाड़ी उनके ट्रक के सामने लगा दी और उसके बाद उसे गोली मार दी| जगदीश के पैर में गोली लगी है. इसके बाद उसकी हालत गंभीर है, उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया है| ट्रक ड्राइवरों ने सुरक्षा की मांग की है और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की भी मांग की गई है. वहीं उसके साथी का आरोप है  कि आरोपी युवक पैसे लूटने के साथ-साथ गाड़ी को भी रोकना चाहते थे|

 

वहीं पुलिस जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि गांव सबोली के पास ट्रक ड्राइवर को गोली मारी गई है, सड़क पर साइड ना देने की वजह से यह गोली मारी गई है. ट्रक चालक जगदीश हिमाचल से रिफाइंड लेकर सबोली आ रहा था, उसी दौरान पीछे से एक छोटी गाड़ी चालक से साइड मांग रहे थे, लेकिन जब उसने साइड नहीं दी तो उन्होंने अपनी गाड़ी उनके ट्रक के सामने लगा दी और उसे गोली मार दी| इस पूरी वारदात के पीछे सिर्फ साइड ना देना ही है, फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही|

 

Share

Leave a Reply