BIG BREAKING : ट्रैक्टर परेड को लेकर पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल, गड़बड़ी फैलाने की आशंका- दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान दिया है. पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में गड़बड़ी की आशंका जताई और कहा कि पाकिस्तान में 308 ट्विटर हैंडल बनाए गए ताकि अव्यवस्था फैलाई जा सके. हालांकि पुलिस अब अलर्ट है. किसानों को शर्तों के साथ दिल्ली में तीन जगहों पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है.
ट्रैक्टर परेड के लिए ये तीन रूट तय
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी इंटेलीजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताय कि सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर का रूट, टिकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर का रूट और गाजीपुर से 46 किलोमीटर का रूट तय किया गया है.
पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल
दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें कई इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि इस ट्रैक्टर रैली को डिस्टर्ब करने की साजिश रची जा रही है. 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्तान में बने हैं ताकि लॉ एंड ऑर्डर को खराब किया जा सके और इस ट्रैक्टर परेड को डिस्टर्ब किया जा सके.







.jpeg)












