इस कॉलेज के 32 छात्र हुए कोरोना पाजिटिव, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ होगी कार्यवाही
कर्नाटक, कर्नाटक में एक कॉलेज के 32 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। कर्नाटक के कोलार स्थित कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल के 32 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहा हड़कंप मच गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने बुधवार को बताया कि केजीएफ नर्सिंग कॉलेज के 32 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी केरल से आए थे। मैं कॉलेज का दौरा करूंगा और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।
बता दें कि कर्नाटक के कुछ जिलों की सीमा केरल के नजदीक है। केरल में कोविड संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है। केरल में रोजाना 30 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि केरल में कोरोना में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कर्नाटक अलर्ट हो गया है।







.jpeg)












