BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

33 वर्षीय शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर दी, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

33 वर्षीय शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर दी, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान
Share

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक 33 वर्षीय व्यक्ति को 80 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर उसे अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए 10,000 रुपये की पेशकश की थी. एनआरआई कोस्टल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल के हवाले से न्यूज़ एजेन्सी ने बताया कि मृतक की पहचान शामकांत तुकाराम नाइक के रूप में हुई है, जिसकी दुकान, फ्लैट और प्लॉट सहित उल्वे में कई संपत्तियां थीं और उसकी कीमत कई करोड़ थी.

नाइक अक्सर 33 वर्षीय आरोपी की दुकान पर जाता था और ऐसे ही एक मौके पर, उसने आरोपी को अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए 5,000 रुपये की पेशकश की. पुलिस ने कहा कि 29 अगस्त को नाइक ने उसे 10,000 रुपये की पेशकश की और अपनी पत्नी को गोदाम में भेजने के लिए कहा. उसकी मांग से नाराज होकर आरोपी ने नाइक को धक्का दिया, जिससे वह गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी. 33 वर्षीय आरोपी ने तुरंत अपनी दुकान के शटर गिरा दिए, नाइक का गला घोंट दिया और उसके शरीर को वॉशरूम में छिपा दिया.

शव को 31 अगस्त तक शौचालय में रखा गया था. एक दिन सुबह 5 बजे आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटा और अपनी बाइक पर ले जाकर तालाब में फेंक दिया, लेकिन ये सब सीसीटीवी में कैद हो गया. आरोपी ने अपने बयान में दावा किया कि उसने मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन को कूड़ेदान में फेंक दिया था, हालांकि वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है.

आरोपी 80 वर्षीय मृतक के बेटे के साथ 29 अगस्त को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए भी गया था. नाइक के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त की दोपहर को घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था. पुलिस को शुरू में शक था कि नाइक की हत्या संपत्ति को लेकर की गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उन्हें दुकानदार तक पहुंचा दिया.


Share

Leave a Reply