BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोहरे के कारण 15 घंटों की देरी से चल रही 34 ट्रेनें, जाने कौन कौन सी ट्रेने है लेट...

 कोहरे के कारण 15 घंटों की देरी से चल रही 34 ट्रेनें, जाने कौन कौन सी ट्रेने है लेट...
Share

नईदिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न भागों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें कम से कम 15 घंटों की देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के अनुसार, भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है, जिसके बाद पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 13 घंटे, लखनऊ-मेरठ एक्सप्रेस 12 घंटे और चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 8.30 घंटे देरी से चल रही है।


इस बीच अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे देरी से चल रही हैं, जिनके बाद हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 5.30 घंटे देरी से चल रही है। लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चल रही हैं, वहीं चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3.15 घंटे और डिब्रूगढ़-आनंद विहार ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चल रही हैं। सोमवार को उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट थीं।

Share

Leave a Reply