राज्य में 1 बजे तक हुआ 35 प्रतिशत मतदान, जाने कौन से जिले में कितना मतदान हुआ
रायपुर |राज्य में 1 बजे तक कुल 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। रायपुर के वार्ड 35 में 311 मतदाताओं के नाम नहीं होने के चलते हंगामा हुआ है। इसके बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत कबीर चौक में धरने पर बैठ गए हैं, गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बिलासपुर जिले में 1 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिलासपुर नगर निगम में 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान की खबर मिली है। दुर्ग नगर निगम में 1 बजे तक 36.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कोरबा नगर पालिक निगम में दोपहर 1 बजे तक 34.14 प्रतिशत मतदान होने की खबर मिली है। चिरमिरी नगर निगम में दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान की सूचना है।
इनके अलावा जगदलपुर नगरनिगम में 1 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। नारायणपुर में भी मतदान जारी है, साकरिबेड़ा मतदान केंद्र अति संवेदनशील मतदान केंद्र है जहां मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किए गए हैं। इस मतदान केंद्र में 1 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।







.jpeg)












