BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना वायरस से 39 की हुई मौत और 1287 संक्रमित, जाने कहा की है यह घटना...

कोरोना वायरस से 39 की हुई मौत और 1287 संक्रमित, जाने कहा की है यह घटना...
Share

बीजिंग। चीन के विभ्भिन प्रांतों में भी तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस ने अब खतरनाक रूप अख्तियार लिया है और इसके कारण अभी तक 41 लोगों की मौत हो गयी है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के अनुसार कोरोना वायरस का कोई रोकथाम नजऱ नहीं आ रहा है और प्रतिदिन इसके नए मामले दर्ज किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि चीन के हुबेई प्रांत में 39, हेबै प्रांत में एक और एक अन्य की हेलुंगजांग प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गयी है और करीब 1287 लोग इससे संक्रमित है जिनमें से 237 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस वायरस से संबंधी अभी तक 1965 मामले सामने आये है। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन सरकार ने हुबेई प्रांत के 10 शहरों में यातायात स्थगित कर दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष वर्ष दिसंबर में इस वायरस का पहला मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद चीन में कोरोना वायरस खतरनाक रूप अख्तियार करता जा रहा है और इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आकड़ा हालांकि तेजी से बढ़ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए कई देशों ने चीन की यात्रा के लिए अपने-अपने देश के नागरिकों को अलर्ट जारी किया है। अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर,नेपाल में भी इस वायरस के मामले सामने आये हैं।

Share

Leave a Reply