BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में अवैध शराब बेचते, सट्टा खिलाते, जिन्दा पिस्टल व् राउण्ड के साथ 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 राजधानी में अवैध शराब बेचते, सट्टा खिलाते, जिन्दा पिस्टल व् राउण्ड के साथ 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा अभियान चला कर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते, सट्टा खिलाते, जिन्दा पिस्टल व जिन्दा राउण्ड के साथ  करीब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
रायपुर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी स्तिथ गाँधी नगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री करते व् सट्टा खिलाया जा रहा है। सुचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर रेड कार्यवाई की गई।
रेड कार्यवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने व् सट्टा खिलाते आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जिसमे आरोपी रवि साहू, वीरू निर्मलकर, नरेस तांडी, सत्रुघन सोनी को पुलिस ने धर दबोचा। 

पूछ ताछ में आरोपियों ने शराब बिक्री करना व् सट्टा खिलाना जाना जैसे जुर्म कबूल लिए गए है। आरोपियों के पास से 42 पति अंग्रेजी शराब, 3200 रूपये नगदी, 01 नग पिस्टल, 01 नग राउण्ड व् सट्टा पट्टी जब्त किया गया। थाना कोतवाली में आरोपी रवि साहू के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 4क जुआ एक्ट, आरोपी  वीरू निर्मलकर और सत्रुघन सोनी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट और वही आरोपी नरेस तांडी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट और नरेस के कब्जे से ०१ नग पिस्टल ०१ नग राउण्ड बरामद करने पर उसके विरुद्ध पृथक से धारा २५ आम्र्स एक्ट का अपराध भी कायम किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-
रवि साहू पिता राजू साहू उम्र  (34) वर्ष निवासी गाँधी नगर रायपुर, वीरू निर्मलकर पिता परदेसी निर्मलकर उम्र (35) वर्ष निवासी श्याम नगर रायपुर, नरेस तांडी पिता राजू तांडी उम्र (22) वर्ष निवासी गाँधी नगर रायपुर, सत्रुघन सोनी पिता उग्रसेन सोनी (34) निवासी संतोसी नगर रायपुर।
 

Share

Leave a Reply