BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टाफी खाने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख

 टाफी खाने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Share

कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टाफियां व सिक्के मिले। बच्चों ने सिक्के और टाफी उठा लिए। बाद में बच्चों ने टाफी को खा लिया जिसके बाद यह घटना हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना छह वर्ष, स्वीटी तीन वर्ष, समर दो वर्ष और मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के पुत्र आरुष पांच वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं। टाफी खाते ही हुए अचेत घटना के संबंध में स्वजन का कहना है कि सुबह सात बजे बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर आए तो दरवाजे पर टाफी और सिक्के बिखरे मिले। बच्चों ने सिक्के टाफी बटोर लिए। टाफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए। अस्पताल तक पहुंचते-पहुचते उनकी मौत हो गई। टाफियां इस कदर जहरीली थीं कि रैपर पर बैठ रही मक्खियों की भी मौत हो जा रही थी।

इनपर है जहरीली टाफी देने का आरोप स्वजन ने गांव के ही प्रेम, चौबस, बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी आम होते ही अधिक संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गए हैं। स्वजन के चीत्कार से गांव दहल उठा। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कारवाई होगी।


मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान बच्चों की टाफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांचच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


तीनों आरोपित गिरफ्तार घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। खोजी कुत्तों लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो खोजी कुत्ते घटनास्थल से सीधे आरोपितों के घर पहुंचे। संदेह पुख़्ता होने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉफियों को खाने से हुई बच्चों की मौत। इन पर बैठी मक्खियों की भी मौत हो गई।
 


Share

Leave a Reply