इस राज्य की राजधानी में बम ब्लास्ट से 4 मकान क्षतिग्रस्त, 6 लोग घायल, जाने पूरी खबर..
पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान के कदमकुआं ते सालिमपुर अहरा के पास बम ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि बम फटने से 6 लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के गांधी मैदान से सटे सालिमपुर अहरा के रोड नंबर एक स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे विस्फोट हो गया। तेज आवाज के साथ विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के चार मकान क्षतिग्रस्त हो गये। बताया जाता है कि विस्फोट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं।

घायलों में से एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बम धमाके के कारण जहां कमरे की दीवार गिर गई वहीं रूम में लगा दरवाजा भी टूट गया। पुलिस ने इसे बम ब्लास्ट बताया है साथ ही एफएसएल की टीम आने के बाद ही कुछ विस्तार से बताने की बात कह रही है। धमाका होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इस विस्फोट की घटना में घायल हुए लोगों को बम के छीटें लगे हैं। मौके पर मौजूद मकान के मालिक ने बताया कि घर के जिस हिस्से में धमाका हुआ है उसमें किरायेदार रहते हैं और वो ऑटो चलाते थे। मकान में किरायेदार पिछले तीन महीने से रह रहा था लेकिन मकान मालिक किरायेदार की पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि विस्फोट और आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी जांच की जा रही है कि विस्फोट बम से हुआ है या सिलेंडर फटने से हुआ है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि विस्फोट का कारण क्या था। वहीं, आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच चुकी है।







.jpeg)












