जीआरपी के 4 निरीक्षक, 3 एसआई तथा 11 एएसआई का तबादला
रायपुर। रेल पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी के 4 निरीक्षक, 3 एसआई तथा 11 एएसआई का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नई पदस्थापना मिली है। रायपुर थाने का प्रभार राजकुमार बोर्झा को दिया गया है।
आदेश के अनुसार निरीक्षक घसियाराम राठिया जीआरपी थाना रायगढ़ को थाना प्रभारी डोंगरगढ़, निरीक्षक निरंजन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ से रायगढ़, निरीक्षक इफ्कत आरा खैरानी थाना प्रभारी भिलाई से बिलासपुर, राजकुमार बोर्झा विभागीय निरीक्षक बिलासपुर से थाना प्रभारी रायपुर, उपनिरीक्षक एल.एस. राजपूत थाना प्रभारी रायपुर से भिलाई, उपनिरीक्षक ए.आर.खटकर रक्षित केन्द्र रायपुर से चौकी प्रभारी बालोद, उपनिरीक्षक सोमनाथ कश्यप चौकी प्रभारी बालोद से चौकी प्रभारी भाटापारा, सउनि धरमराज धु्रव रायपुर से डोंगरगढ़, सउनि नंदलाल साहू डोंगरगढ़ से रायपुर, सउनि भूपेश राठौर बिलासपुर से भिलाई, सउनि भरतलाल सोनी भिलाई से बिलासपुर, सउनि रमेश पाण्डेय चौकी प्रभारी चरौदा से चौकी प्रभारी चांपा, सउनि अनंत राम सहारे दुर्ग से रायगढ़, सउनि अंजोर राम पटेल चौकी प्रभारी राजनांदगांव से चौकी प्रभारी पेण्ड्रा, सउनि रामसिंह लकड़ा रायगढ़ से दुर्ग, सउनि देवनारायण श्रीवास्तव चौकी प्रभारी पेण्ड्रा रोड से चौकी प्रभारी चरौदा, सउनि भोलानाथ मिश्रा थाना प्रभारी बिलासपुर से चौकी प्रभारी राजनांदगांव, सउनि महेन्द्र पाण्डेय चौकी प्रभारी भाटापारा से जीआरपी थाना रायपुर स्थानांतरित किया गया है।







.jpeg)












