इस राज्य में मिले 4 नए कोरोना पोजिटिव मरीज, कोरोना पोजिटिव मरीजो की संख्या में हुआ इजाफा, पढ़ें पूरी खबर
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फिर मिले कोरोना पोजिटिव मरीज | खबर मिल रही है कि इंदौर में 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज उज्जैन का रहने वाला है, इसके साथ ही यहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है । बता दें अब तक यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार से पूरे मध्यप्रदेश में अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है, जो कि कल तक 27 था। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में ही पाए गए हैं, इसके अलावा राजधानी भोपाल में, न्यायधानी जबलपुर में, उज्जैन में, शिवपुरी में, ग्वालियर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल हैं।







.jpeg)












