BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : राजधानी में आज ओमिक्रॉन के 4 संक्रमितों की हुई पुष्टि, इलाके में दहशत का माहौल

BIG BREAKING : राजधानी में आज ओमिक्रॉन के 4 संक्रमितों की हुई पुष्टि, इलाके में दहशत का माहौल
Share

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ओमिक्रॉन के चार नए मामले सामने आए हैं। जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। छह मामलों में से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, 35 कोरोना मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। जिनमें महाराष्ट्र में (20), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (6) और चंडीगढ़ में (1) है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को सामने आए मरीजों में एक पुणे की 39 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा लातूर का 33 वर्षीय पुरुष। दोनों को ही टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं हैं। गुजरात में सामने आया 42 वर्षीय मरीज सूरत का रहने वाला है।
गुजरात के इस शख्स की जब दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परंतु गुजरात पहुंचने के बाद उसमें लक्षण दिखने शुरू हो गए, ऐसे में दोबारा जांच करने पर उसे संक्रमित पाया गया। देश में ओमिक्रॉन का सबसे पहले बेंगलुरु में दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और एक डॉक्टर था।
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
वहीं केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,434 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,308 ठीक हुए और साथ ही 38 कोरोना मरीजों की मौतें हुई हैं। केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 165 मौतों को कोविड की मृत्यु सूची में जोड़ा गया है। केरल में अब मरने वालों की संख्या 43,170 हो गई है। केरल में अब भी 36,281 सक्रिय मामले हैं।
गुजरात के सूरत नगर निगम के उप स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. आशीष नाइक ने बताया कि सूरत का एक व्यक्ति जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से अपने देश वापस लौटा है, वह कोविड-19 के ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
युगांडा से लौट एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के सतारा जिले की फलटन तहसील में सोमवार को एक परिवार के चार सदस्यों में से तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह परिवार हाल ही में युगांडा की यात्रा से लौटा था, जिसके बाद इनकी कोरोना जांच की गई थी।
सतारा जिला सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चव्हाण ने कहा कि चारों के नमूने पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।
डॉ. सुभाष चव्हाण ने बताया कि इस परिवार में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं, जो नौ दिसंबर को युगांडा से लौटे हैं। सोमवार को दंपति और उनकी बड़ी बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. चव्हाण ने कहा कि परिवार की छोटी बेटी की रिपोर्ट के संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 


Share

Leave a Reply