BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के आजाद मार्केट में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम मौके पर

राजधानी के आजाद मार्केट में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम मौके पर
Share

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई, जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बिल्डिंग के गिरने से चपेट में आए चार मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए है। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, इस हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि अभी राहत कार्य जारी है। 6-7 लोगों के फंसे होने की संभावना है। 5 घायलों को हिंदू राव अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।


Share

Leave a Reply