नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : गोरा बाजार थाना क्षेत्र में ATM में पैसे डालते समय हुई 40 लाख की चोरी, लुटेरों ने की फायरिंग, मची अफरा तफरी

बड़ी खबर : गोरा बाजार थाना क्षेत्र में ATM में पैसे डालते समय हुई 40 लाख की चोरी, लुटेरों ने की फायरिंग, मची अफरा तफरी
Share

जबलपुर | मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोरा बाजार में महाराष्ट्र बैंक के एक एटीएम के कैश डालने आए दो कर्मचारियों सहित चार लोगों पर नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग की और करीब 40 लाख रुपए लूटकर भाग गए। लुटेरों ने छह राउंड फायरिंग की जिसमें एक गार्ड की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। फरार लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।

जबलपुर में महाराष्ट्र बैंक का गोरा बाजार थाना क्षेत्र में तिलहरी इलाके में एक एटीएम है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस एटीएम में कैश जमा करने कैश लाने वाली वाहन से दो लोग उतरे थे। मगर एटीएम में कैश लाने वाली वाहन के पहुंचने के कुछ देर पहले एक नकाबपोश पहुंचा और वह कैश लाने वाले लोगों का इंतजार करता रहा। उसका एक साथी एटीएम के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था।

कैश की पेटी के साथ आए कर्मचारियों पर गोली दागी
कैश वाहन के कुछ देर पहले एटीएम में घुसे बदमाश ने जैसे ही कैश की पेटी लेकर आते हुए दो युवकों को देखा तो वह बाहर आया और दोनों को गोली मार दी। इसके अलावा गार्ड पर भी गोली चलाते हुए वह बाइक से भाग गए। गार्ड राजबहादुर पटेल की मौत हो गई तथा कैश लाने वाले दो कर्मचारियों को सीने पर गंभीर चोट आने से वे वहीं गिर गए। उन्हें घायल हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही गोरा बाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। साथ ही शहर की नाकाबंदी भी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया गया।


Share

Leave a Reply