BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

40 मर्डर..खतरनाक शार्प शूटर, यूक्रेनी सैनिकों ने घायल रूसी महिला स्नाइपर को पकड़ा...

40 मर्डर..खतरनाक शार्प शूटर, यूक्रेनी सैनिकों ने घायल रूसी महिला स्नाइपर को पकड़ा...
Share

कीव : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच हाल ही में यह खबर सामने आई है कि अब दोनों पक्षों की बातचीत आमने-सामने शुरू हुई है। जल्द ही किसी बात पर सहमति बन सकती है और फिर तब तक रूस की सेना भी यूक्रेन को लेकर नरम पड़ गई है। इसी बीच यूक्रेन के सैनिकों ने एक ऐसी महिला स्नाइपर को पकड़ा है जिसकी तलाश उन्हें काफी समय से थी। यह महिला करीब चालीस लोगों का मर्डर कर चुकी है और इसे बेहद शार्प शूटर बताया जा रहा है। यूक्रेन की सेना ने इस महिला को डोनबास से पकड़ा है, यह एक युद्धग्रस्त क्षेत्र है। इस महिला का नाम इरीना स्टारिकोवा है। आश्चर्य की बात यह है कि रूसी सेना की तरफ से यह महिला 2014 से यूक्रेन के खिलाफ महिला अलगाववादियों के साथ लड़ रही थी।


इस बीच इरीना स्टारिकोवा अब तक 40 से ज्यादा यूक्रेनियों की जान ले चुकी हैं। इनका निशाना इतना अचूक है कि वह बिना अपना लक्ष्य भेदे वापस नहीं आता है। महिला ने जिन लोगों को मौत के घात उतारा है उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में यह महिला यूक्रेनी सैनिकों के एक हमले में घायल हो गई और महिला के साथी उसे वहीं छोड़कर चले गए।


जब यह महिला अकेली पड़ गई तो यूक्रेनी सैनिकों ने इसे बंदी बना लिया। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह महिला रूसी सेना की सबसे खुंखार स्नाइपर्स में एक है। इसे पकडऩा यूक्रेन की सेना की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। यूक्रेनी सैनिक पहले इसे एक आम महिला सैनिक समझ रहे थे लेकिन जब घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो खुद ही उसने अपनी पूरी कहानी बताई है।
 


Share

Leave a Reply