बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में मिले एक साथ 40 कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी के अनुसार कोरबा जिले से आज 40 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। जिले में एक साथ कोरोना के इतने मरीज मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि 40 में से कुदुरमान के क्वारेंटाइन सेंटर से 36 मरीजों की पहचान हुई है। वहीँ जटगा पाली में 2 और होटल हरी मंगलम में 2 नए मरीज की पुष्टि हुई है। खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ.बी बी बोर्ड ने की है। सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं।







.jpeg)












