BIG BREAKING : रायपुर में मिले 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज, छात्र व हेल्थ वर्कर निकले संक्रमित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राजधानी रायपुर में 41 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं | मिले मरीजों में विदेश से आए 19 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| साथ ही हेल्थ वर्कर व अस्पताल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर के परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं | एम्स के 4 लोग संक्रमित मिले हैं। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा कांकेर जिले में भी 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, यहां महिला और एक 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। BMO ओमी पटेल ने इस खबर की पुष्टि की है।







.jpeg)












