BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

42 साल के टीचर को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते छात्रा से हुआ प्यार , दोनों एक साथ भाग निकले और फिर हुआ यहाँ.....

42 साल के टीचर को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते छात्रा से हुआ प्यार , दोनों एक साथ भाग निकले और फिर हुआ यहाँ.....
Share

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में टीचर और स्टूडेंट के बीच प्यार की खबर सामने आ रही है। जहाँ एक 42 वर्षीय टीचर अपनी 22 साल की स्टूडेंट से प्यार हो जाता है। दोनों एक साथ भाग निकले और फिर कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया लेकिन लड़की टीचर के साथ जाने पर अड़ी रही। घरवालों के लाख समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और अपने प्रेमी शिक्षक के साथ चली गई।


मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर के डीग थाना इलाके के जनूथर गांव में सरस्वती आईटीआई कॉलेज में 42 साल का सतवीर पढ़ाता था। सतवीर इंग्लिश का टीचर था। सतवीर, 22 साल की सोनिया को इंग्लिश की ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था, जहाँ दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। सोनिया बीती जनवरी में अपनी बुआ के यहां भरतपुर शहर के बुद्ध की हाट कॉलोनी में आ गयी थी और यहाँ रह रही थी। दोनों बीती 21 जनवरी को भाग निकले और कोर्ट में शादी कर ली।


वहीं छात्रा के रिश्तेदार ने मथुरा गेट थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद लड़की खुद थाने जा पहुंची और उसने पुलिस को बयान दिया कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। इस मामले को लेकर मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 जनवरी को मान सिंह नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भतीजी सोनिया लापता है। सोनिया ने टीचर से शादी कर ली है और दोनों बालिग हैं इसलिए लड़की ने सहमति जताई कि वह अपने पति के साथ जाना चाहती है जिस पर लड़की को उसके पति के साथ भेज दिया गया।
 


Share

Leave a Reply