नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

46 हाथियों ने फिर पसान में दी दस्तक, वन अमला सतर्क

 46 हाथियों ने फिर पसान में दी दस्तक, वन अमला सतर्क
Share

वन विभाग के कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी, बढ़ा खतरा
कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज के दो स्थानों पर 46 हाथियों ने बीती रात दस्तक दे दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने की सूचना पर वन अमला सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार एक दल में 16 हाथी शामिल हैं, जो मरवाही क्षेत्र से पहुंचा है। जबकि दूसरे दल में शामिल 30 हाथी केंदई रेंज से पहुंचे। दोनों ही दल ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया और अनेक किसानों की फसल रौंद दी। जिससे संबंधितों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बीच खूनी दंतैल गणेश पसान रेंज में घुमने के बाद आगे बढ़कर जटगा की सीमा की ओर रूख कर गया। खूनी दंतैल ने मंगलवार की रात मरवाही क्षेत्र में एक महिला की जान ले ली थी। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद यह पसान पहुंच गया था। दंतैल के पसान रेंज में पहुंचने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गया था। वन विभाग का अमला कल दिन भर इसकी निगरानी में जुटा रहा। पसान-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग के समीप पहुंचने पर काफी देर तक रोड जाम रहा। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। बाद में दंतैल के रोड पार करने और जंगल की ओर रूख करने पर आवागमन सामान्य हो और वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस बीच कोरबा वनमंडल के बालको रेंज में मौजूद दंतैल हाथी आज कोरियाघाट से आगे बढ़कर बीजा पहाड़ पहुंचा गया है। यह हाथी फिलहाल शांत बना हुआ है।

वहीं कटघोरा वनमंडल के पसान सहित अन्य परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी पहुंच गए हैं जिससे वन अमले की परेशानी बढ़ गई है। इसके कल से और गंभीर होने की संभावना है, क्योंकि वन विभाग में कार्यरत कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। ये लोग 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ड्यूटी पर रहेंगे। इस दौरान हाथियों की निगरानी का जिम्मा शेष बचे एक-दो अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भरोसे रहेगा। जिससे हाथी निरकुंश हो जाएंगे और लोगों के जान-माल को खतरा हो सकता है। सामान्य तौर पर हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगानी चाहिए थी लेकिन प्रशासन ने इसकी परवाह किए बगैर ड्यूटी लगा दी है। जिससे खतरा बढ़ सकता है।

Share

Leave a Reply