BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे

स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे
Share

जमशेदपुर. झारखण्ड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, सिदगोड़ा थाना इलाके के बाबूडीह लाल भट्टा बस्ती में स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन बच्चों को बचा लिया गया. लेकिन दो बच्चे लापता हैं. उनकी तलाश जारी है. जिला प्रशासन गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश कर रहा है.


जानकारी के मुताबिक, पांचों बच्चे स्कूल से घर लौटने के क्रम में नदी में नहाने लगे. इसी क्रम में गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे. नदी में स्नान कर रहे लोगों ने तीन बच्चों को किसी तरह बचा लिया, जबकि दो बच्चे पानी की बहाव में बह गए. लापता बच्चे बाबुडीह और भुइयांडीह के रहने वाले हैं. दोनों का नाम आशीष और नितिन बताया गया है. दोनों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं. गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश जारी है. लेकिन अबतक उनका कोई अता पता नहीं मिल पाया है. इस बीच प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. एनडीआरएफ की टीम को भी बच्चों को ढूढ़ने में लगाया जाएगा.

घटना की जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि स्कूल से घर लौटने के क्रम में पांच बच्चे स्वर्णरेखा नदी में नहाने लगे. इसी दौरान पांचों बच्चे डूबने लगे. लेकिन तीन बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. दो छात्र नदी में बह गये. दोनों की तलाश जारी है.


Share

Leave a Reply