BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीएफ अकाउंट में बैलेंस पता करने का 5 आसान तरीका, फटाफट मिलेगा अपडेट

पीएफ अकाउंट में बैलेंस पता करने का 5 आसान तरीका, फटाफट मिलेगा अपडेट
Share

 नई दिल्लीः आपके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कितना बैलेंस है, ये जानना बेहद आसान हो गया है। एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए  हेल्प डेस्क नंबर, एसएमएस, मोबाइल एप और वेबसाइट की सुविधा दे रखी है।

पीएफ खाते में बैलेंस और ब्याज की रकम जानने के लिए आप ईपीएफओ के टोल फ्री नंबर 1800118005 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्प डेस्क का नंबर भी है। यानी यहां आप अपने पीएफ से संबंधित दूसरे सवालों का जवाब भी पा सकते हैं।  इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन नंबर 011 -22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस जान सकते हैं।

इसी तरह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर एसएमएस करने से भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस पता किया जा सकता है। आप ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर से उमंग मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन का पांच आसान तरीकों से आप कहीं भी और कभी भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और यूएएन नंबर होना चाहिए।

बता दें कि प्रोविडेंट फंड एक प्रकार का सोशल सिक्योरिटी कवर है। यह मुख्य रूप से रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाता है। किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी हिस्सा काटकर उसे पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है। यह नियम उन कंपनियों में लागू होता है, जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 20 से अधिक होती है।


Share

Leave a Reply