एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
पटना। बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है। बताया जा रहा कि मऊ गांव के वार्ड 11 निवासी मनोज झा ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। उनके परिवार में उनकी मां सीता देवी, पत्नी सुंदरमणि देवी और दो बेटे थे। ग्रामीणों के अनुसार लगातार कोशिश के बावजूद मनोज झा पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा था। लगातार पैसे देने वाले उनके घर तकादे के लिए आते थे। संभावना जताई जा रही की आर्थिक तंगी की वजह से ही पूरे परिवार ने ये खौफनाक कदम उठाया है।फिलहाल मामले की जांच में पुलिस टीम जुटी है।







.jpeg)












