BIG BREAKING : रायपुर के इन इलाकों में मिले 5 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | राजधानी रायपुर में 5 और कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है | जिनमें 6 साल और 4 साल के बच्चे भी शामिल है | स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मिले कोरोना मरीज रायपुर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले है | संक्रमित मरीज तेलीबांधा, शहीद नगर बीरगाँव, डब्लूआरएस कॉलोनी, कृष्णा नगर देवपुरी और एयरपोर्ट के जैनम भवन के निवासी हैं | प्रदेश में अब एक्टिव केस 808 हो गई है |







.jpeg)












