महिंद्रा और नरेश ट्रैवल्स के बसों के बीच कोंडागांव में हुई भीषण भिड़ंत, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, जाने पूरी खबर
कोंडागाँव | खबर मिली है कि रायपुर–जगदलपुर मार्ग पर 2 यात्री बसों की आपस मे भीषण भिड़ंत हो गई है | जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए है।
खबर मिली है कि, महिंद्रा और नरेश ट्रैवल्स की बस केशकाल और कोंडागांव के बीच गरका गांव के पास तेज रफ्तार होने की वजह से आपस मे टकरा गई । इस हादसे में 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है व अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को 108 की मदद से केशकाल अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बसों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।







.jpeg)












