BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जन्मदिन में बुलाकर महिला आरक्षक से 5 लोगो ने किया दुष्कर्म

जन्मदिन में बुलाकर महिला आरक्षक से 5 लोगो ने किया दुष्कर्म
Share

मध्यप्रदेश के नीमच में महिला थाने की एक महिला आरक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला आरक्षक पूर्व में नीमच जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है और मूलत: नीमच जिले की ही निवासी है. आरक्षक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला आरक्षक वर्तमान में इंदौर अपनी सेवाएं दे रही हैं. महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने बताया कि 5 माह पूर्व की महिला कांस्टेबल की पवन नामक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी. इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी.

 

 

 एक दिन पवन ने महिला कांंस्टेबल को बर्थ डे पार्टी के लिए आमंत्रित किया. जहां उसके साथ पवन सहित अन्य ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला आरक्षक की शिकायत पर पवन सहित अन्य आरोपितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है.

मुख्य आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार
महिला थाना प्रभारी गिरवाल ने यह भी बताया कि शिकायत प्राप्तं होने के बाद 20 सितम्बतर को 5 युवकों के विरूद्ध भादवि की धारा 376, 376 बी एवं 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया. इन 5 आरोपितों में से पुलिस ने मुख्य आरोपित पवन व उसकी मां निर्मला लौहार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है. विवेचना के दौरान मुख्य आरोपित पवन लौहार व उसकी मां को गिरफ्तार किया है. जबकि सहयोगी धीरेंद्र लौहार, विजय लौहार निवासी रामपुरा नाका मनासा एवं ओमप्रकाश लौहार निवासी मन्दसौर फरार हैं. पीड़िता आरक्षक ने उक्त महिला के विरूद्ध भी डराने व धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी.


Share

Leave a Reply