नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर
Share

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हो गए हैं. इसमें एक कर्नल, एक मेजर, दो जवान और एक पुलिस अफसर शामिल हैं. इस दौरान जैश के दो आतंकी भी ढेर हुए हैं. पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हंदवाड़ा में अब भी एनकाउंटर जारी है.


बता दें कि छंगमुल्ला इलाके में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. 24 तारीख को पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकियों ने घुसपैठ की थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इन आंतकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये तीसरी मुठभेड़ है.


पुलवामा में भी दो आतंकवादी ढेर


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. दोनों की अभी पहचान नहीं हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.


अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे.

 


Share

Leave a Reply