BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

5 हजार जवान संभालेंगे चित्रकोट चुनाव सुरक्षा की कमान

5 हजार जवान संभालेंगे चित्रकोट चुनाव सुरक्षा की कमान
Share

गदलपुर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरिक्षक विवेकानंन्द सिंन्हा ने बताया कि सोमवार को होने वाले चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव में नक्सली हिंसा के मद्देनजर पांच हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है इसके साथ ही एक मतदान केन्द्र में केन्द्रीय सुरक्षा बल की एक कंपनी तैनात की गई है।
छत्तीसगढ़-उडि़सा सीमा को सील कर दिया गया है। तीन जिले के सीमा क्षेत्रों में केन्दीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं, इसके साथ ही हेलिकॉप्टर से मतदान के दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र की निगरानी की जायेगी।
श्री सिन्हा ने आज यहॉ बताया कि मतदान के दिन 32 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके साथ ही इन्द्रावती नदी के किनारे पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे, जिसमें केन्द्रीय सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, स्पेशल टास्क फ ोर्स और जिला पुलिस बल के सैकड़ों जवान तैनात किये गये हैं। बम विरोधी दस्ता भी तैनात किया गया है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में 229 मतदान केन्द्र बनाये गये हंै, जिनमें 189 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पैरामिलेट्री फ ोर्स तैनात की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए आज से ही मतदान दल रवाना किए जा रहे हैं। इसके पूर्व रोड ओपनिंग पार्टी सड़कों की निगरानी में लगी हुई है। अंदरूनी क्षेत्रों में सर्चिग का जिम्मा नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को सौंपा गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में बम विरोधी दस्ते के साथ प्रशिक्षण प्राप्त खोजी कुत्ते भी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हर थाना स्तर पर स्थानीय युवकों की एक टीम बनाई गई है जो माओवादी नक्सली संगठन पर नजर भी रख रही है इस तरह लगभग 600 युवकों को सीधे जिला स्तर से जोड़ा गया है।  
 

Share

Leave a Reply