BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भंवर गणेश मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले चोरों पर 5 हजार का इनाम, 7 दिन बाद भी आरोपियों का नहीं मिला सुराग

भंवर गणेश मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले चोरों पर 5 हजार का इनाम, 7 दिन बाद भी आरोपियों का नहीं मिला सुराग
Share

 बिलासपुर भंवर गणेश मंदिर से सेवादार को बंधक बनाकर प्राचीनकालीन गरुण देव की काले ग्रेनाइट से बनी मूर्ति चोरों को पुलिस वारदात के सात दिन बाद भी ढूंढ नहीं पाए है। ऐसे में अब SSP पारुल माथुर ने मूर्ति चोरों को पकड़वाने के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली की है।

मस्तूरी के इटवा पाली में स्थित भंवर गणेश मंदिर में 10-11वीं शताब्दी की प्राचीन गरुण देव की मूर्ति थी। जहां मंदिर में सो रहे सेवादार महेश केंवट पर अज्ञात चोरों ने कट्‌टा अड़ा दिया और उसके आंख, हाथ-पैर व मुंह को बांधकर मंदिर के गर्भगृह से मूर्ति चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद से मस्तूरी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम चोरों की तलाश कर रहती रही है। अब SSP ने आमजनों से मदद की अपील की है। चोरों की जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है।


Share

Leave a Reply