BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

4 दिनों में 5.69 लाख लोगो ने लगवाया कोरोना का टीका

4 दिनों में 5.69 लाख लोगो ने लगवाया कोरोना का टीका
Share

रायपुर: कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक (24 जून तक) कुल 82 लाख पांच हजार 631 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 46 लाख दस हजार 388 लोगों को इसका पहला टीका लगाया जा चुका है, जो इस वर्ग के टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है। वहीं आठ लाख 13 हजार 105 लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 16 लाख 63 हजार 584 युवाओं को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।


कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इसकी रोकथाम के लिए राज्य में सभी आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का काम जोरों पर है। प्रदेश में पिछले चार दिनों, 21 जून से 24 जून के बीच पांच लाख 69 हजार 031 टीके लगाए गए हैं। बीते 24 जून को 4191 टीकाकरण स्थलों पर दो लाख दस हजार 034 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को एक लाख नौ हजार 353 और 23 जून को एक लाख 58 हजार 472 लोगों का टीकाकरण किया गया है।


प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज और 70 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका और 71 प्रतिशत को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। राज्य के दो लाख 36 हजार 609 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख छह हजार 855 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के आठ लाख 13 हजार 105 नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 52 हजार 415 युवाओं को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।


Share

Leave a Reply