इस राज्य की राजधानी में मिले 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज, D-MART सहित सेल टैक्स ऑफिस के कर्मचारी भी संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर
भोपाल | राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार MPEB मैनेजमेंट के हेड ऑफिस से 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल के सेल टैक्स ऑफिस से 3 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं रायसेन रोड पर रुके भिंड से आए एसएएफ के 5 जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिली है कि जहांगीराबाद के डी मार्ट से भी 3 संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या ढाई हजार से पार हो गई है।







.jpeg)












