नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 130 वाहन क्षतिग्रस्त

 भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 130 वाहन क्षतिग्रस्त
Share

डलास/नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में एक राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। इस हादसे में 130 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह हादसा सड़क पर फिसलन होने के कारण हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिका के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

फोर्ट वर्थ के दमकल विभाग के प्रमुख जिम डेविस ने कहा है कि कई लोग अपने वाहनों के अंदर फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। इलाके में एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी मेडस्टार के प्रवक्ता मैट जवाडस्काय ने बताया है कि लगभग 65 लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया है, जिनमें से 35 लोगों को घटनास्थल से एम्बुलेंस में ले जाया गया था।
 

 
कई लोगों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर घर भेज दिया गया था। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ था। जवाडस्काय ने बताया है कि सड़क पर काफी बर्फ होने की वजह से बचाव कर्मियों को शुरुआत में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा था, मगर बाद में कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।

Share

Leave a Reply