नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में डिवाडर पर सो रहे 6 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

राजधानी में डिवाडर पर सो रहे 6 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 4 की मौत
Share

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीमापुर में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात करीब 1.50 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को रौंद दिया। जिनमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक को मृत घोषित किया वहीं चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Leave a Reply