नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............
Share

झुंझुनूं: बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं. उनका सम्मान बढ़ाना एक ऐसा कदम है जो उनको आगे बढ़ने लिये प्रोत्साहित करता है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी तहसील के चिरानी गांव में एक परिवार ने भी अपनी छह बेटियों को अनूठा सम्मान दिया. ये सम्मान था शादी से पहले उनकी घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालना. इन छह बहनों की शादी एक साथ हुई. बारात तीन गांवों से आई थी. स्कूल बस चलाने वाले रोहिताश्व के कुल सात बेटियां और एक बेटा है. इस शादी में बेटियों की बारात के लिये पूरा गांव जुट गया था.

झुंझुनूं के खेतड़ी के पास चिरानी गांव में एक ऐसा विवाह समारोह हुआ जिसमें एक साथ छह बहनों की शादी हुई है. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. रोहिताश्व ने अपनी सात में से छह बेटियों की एक साथ शादी की है. इन छहों बेटियों ने एक साथ ही फेरे लिए तो उनकी एक साथ ही घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई. इसमें ना केवल ये बेटियां, बल्कि उनकी बहन कृपा और भाई विकास गुर्जर ने भी जमकर डांस किया. इन बेटियों को ब्याहने के लिए तीन गांवों से बारात भी आई थी.


पूरे गांव ने की आवभगत
इन बारातों की आवभगत में ना केवल यह परिवार बल्कि पूरा गांव ही लग गया. छह सगी बहनों की शादी एक साथ देखकर सभी को अचंभा भी हुआ तो लोग खुश भी हुए. विदाई हुई तो परिवार के लोग भावुक भी हो गए. क्योंकि पिता का आंगन छह बेटियों की ससुराल विदाई के बाद एक साथ ही सूना सूना हो गया.


मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई
फेरों से पहले पढ़ी लिखी इन 6 बेटियों की मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई. छहों बेटियों ने पीले रंग की ड्रेस और लड़कों की तरह साफे सतरंगी साफे बांधे. पहले तो पूरे गांव में बिंदौरी निकाली गई. इसके बाद इन्होंने डीजे पर परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाए. बहनों ने काले चश्मे में गांव की गलियों में भी मॉर्डन स्टाइल में डांस किया और अपनी शादी को जमकर एंजॉय किया.

पिता स्कूल बस चलाते हैं
विकास गुर्जर ने बताया कि उनके पिता स्कूल बस चलाते हैं. लेकिन उन्होंने बेटियों को पढ़ाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी. उसकी बहन मीना और सीमा ने एमए बीएड कर रखा है. वहीं अंजू और निक्की एमएम पास है. जबकि योगिता और संगीता ने भी बीएससी कर रखा है. सबसे छोटी बहन कृपा है. उसकी अभी शादी नहीं हुई है. वह भी बीएससी कर चुकी है.

राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है भाई
इन छह बहनों का इकलौता भाई विकास भी स्काउट्स में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है. इसके अलावा वह समय-समय ना केवल सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहता है बल्कि कई गानों के एलबम में भी काम कर चुका है. कोरोना के वक्त भी अपने भाई विकास गुर्जर के नेतृत्व में इनकी बहनों और परिवार ने घर पर मास्क बनाकर लॉकडाउन के समय खूब वितरित किए थे.


Share

Leave a Reply