नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

62 साल के बुजुर्ग ने 15 बच्चियों के साथ की घिनौनी हरकत, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

62 साल के बुजुर्ग ने 15 बच्चियों के साथ की घिनौनी हरकत, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
Share

 तमिलनाडु। कोयंबटूर में एक 62 साल के शख्स को पुलिस ने बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि 62 वर्षीय बुजुर्ग स्कूल के पास ही दुकान चलाता था उसने 4 साल के दौरान वहां से गुजरने या फिर कुछ सामान खरीदने वाली 9 से 13 साल की उम्र की बच्चियों का उत्पीड़न किया है।

मामलों का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट पल्लीकूडम’ नाम से एक जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद यह था कि बच्चों को उनके खिलाफ होने वाले यौन अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान के चलते कई बच्चियों में यह भावना आई कि उन्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए। पीड़िताओं में से ही एक छात्रा ने स्कूल की प्रिंसिपल को बताया कि विद्यालय के पास में ही दुकान चलाने वाले शख्स ने उसका उत्पीड़न किया है। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने अन्य छात्राओं से भी पूछा कि क्या उनके साथ भी ऐसी कोई वारदात हुई है। इस पर 14 अन्य लड़कियों ने आगे आकर आपबीती सुनाई। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत की और महिला थाने ऐक्शन लेते हुए आरोपी नटराजन को अरेस्ट कर लिया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोयंबटूर ग्रामीण के एसपी वी. बद्रीनारायणन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी नटराजन के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 7 के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा सेक्शन 8, 9 और 10 में भी उस पर केस दर्ज हुआ है। पॉक्सो ऐक्ट की कुल 6 धाराओं में नटराजन पर केस दर्ज हुआ है।


Share

Leave a Reply