कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी...
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे भेजने वालों ने लिखा कि मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी करो।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है। धमकियों को हल्के में न ले सरकार: कुमारस्वामी वहीं पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और अन्य लेखकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। जानें पत्र में और क्या लिखा था: पत्र में आगे लिखा गया है कि आप विनाश के रास्ते पर हैं। मृत्यु आपके बहुत करीब है। आप तैयार रहें। मौत आपके सिर पर मंडरा रही है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें।







.jpeg)












