BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 जवान हुए शहीद, सेना ने की इसकी अधिकारिक पुष्टि

बड़ी खबर : हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 जवान हुए शहीद, सेना ने की इसकी अधिकारिक पुष्टि
Share

नई दिल्ली | पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की वजह से सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की मुश्‍क‍िल बढ़ रही हैं. इतना ही नहीं भारी बर्फबारी में अब गश्‍त कर रहे जवानों की अप्र‍िय घटनाएं भी सामने आ रही हैं. नॉर्थ ईस्‍ट राज्‍य के अरुणाचल प्रदेश में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में भारतीय सेना के सात जवान आ गए थे. हिमस्खलन में उन सभी जवानों के दब जाने की खबर म‍िली थी. लेक‍िन आज सोमवार को एक रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में उन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.

इस संबंध में भारतीय सेना की ओर से एक आध‍िकार‍िक बयान भी जारी क‍िया गया है. इन सभी शवों के बरामद करने की पुष्‍ट‍ि करते हुए कहा है क‍ि 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित कामेंग सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम देखा जा रहा था.

इस खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था. इसमें सेना के सात जवान दब गए थे. उनको रेस्‍क्‍यू करने को लेकर ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका है.

सेना के अधिकार‍ियों के मुताबिक वीरगत‍ि को प्राप्‍त हुए सभी सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं को पूरा करने के ल‍िए हिमस्खलन स्थल के पास कुछ दूरी पर स्‍थ‍िति सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है.


Share

Leave a Reply