BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसे में विधायक के बेटे-बहू समेत 7 की मौत, खंभे से टकराई तेज रफ्तार ऑडी

भीषण सड़क हादसे में विधायक के बेटे-बहू समेत 7 की मौत, खंभे से टकराई तेज रफ्तार ऑडी
Share

बेंगलूरू। कनार्टक के बंगलूरू में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तमिलनाडू के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। डीएमके विधायक वाई. प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है।

घटना रात करीब दो बजे की है। कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है। हालांकि, अभी सबकी पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Leave a Reply