BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'VIP भतीजी' के लिए लगा दिए थे 700 पुलिसकर्मी , जाने कहा की है ये घटना ...

'VIP भतीजी' के लिए लगा दिए थे 700 पुलिसकर्मी , जाने कहा की है ये घटना ...
Share

शनिवार को दिल्ली से एक खबर आई थी कि गुजरात की एक महिला से 2 बदमाशों ने झपटमारी करते हुए सामान छीन लिया। देश में इस तरह के अपराध की लाखों घटनाएं होती हैं, लेकिन थोड़ी देर में यह खबर मीडिया में सनसनी की तरह फैल गई। कारण था जिस महिला के साथ झपटमारी की वारदात हुई थी, वे कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी थीं।    पुलिस की इस बात के लिए सराहना की जानी चाहिए कि उसने महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को दबोच लिया और सामान भी बरामद कर लिया। लेकिन, दूसरी ओर दुखद पहलू यह भी है कि लोगों को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कई दिनों तक थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार तो आम आदमी दो-तीन थानों के बीच झूलता रहता है।  दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी दमयंतीबेन मोदी शनिवार सुबह जब ऑटो रिक्शा से उतर रही थीं, तभी 2 लोगों ने उनका पर्स और 2 मोबाइल फोन उनके हाथ से छीन लिया। उनके पर्स में 56,000 रुपए नकद थे।   उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में गुजराती समाज भवन के सामने शनिवार सुबह 7 बजे जब दमयंती ऑटो से उतरीं तो स्कूटर पर सवार 2 लोगों ने उनका पर्स छीन लिया। इसमें उनके 2 फोन, नकदी, कुछ कागजात और अन्य सामान था। वे अमृतसर से दिल्ली आई थीं और शाम को उनकी अहमदाबाद की उड़ान थी।   इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 2 बदमाशों को पकड़ने के लिए 700 पुलिसकर्मी मैदान में उतर गए। रविवार तक एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया गया। न्यूज चैनलों में फिर हेडलाइन चली- दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता जबकि इस तरह के बदमाशों को पुलिस दिनभर में कितनी बार दबोचती होगी?


Share

Leave a Reply