नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लॉरी और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल...

लॉरी और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल...
Share

हुबली : कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ जिले में मंगलवार तड़के एक लॉरी और निजी बस की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। हादसा पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरिहाल के पास हुबली के बाहरी इलाके में रात 12.45 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक हादसा बाईपास पर उस समय हुआ जब चावल के बोरे ले जा रहे ट्रक और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

नतीजतन, बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायल हुए कुल 25 यात्रियों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेंगलुरु की यात्रा कर रहे थे। हुबली-धारवाड़ आयुक्त लाभू राम ने घटनास्थल का दौरा किया। हुबली नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 


Share

Leave a Reply