BIG BREAKING : राजधानी में आज 889 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, साथ ही 1 मरीज की हुई मौत
मुंबई | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 1357 नए मरीज सामने आए हैं. यह लगातार तीसरा दिन है जब महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या एक हजार से अधिक आई है. शनिवार को दर्ज किए गए 1357 मामलों में से सिर्फ मुंबई में 889 मामले रिकॉर्ड किए गए. इस दौरान में मुंबई में इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. इसके साथ ही नवी मुंबई नगर निगम में 104 और ठाणे में 91, जबकि पुणे में कोरोना के 68 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 1134 नए मामले आए थे और तीन लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी.







.jpeg)












