BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन पर महत्वपूर्ण अपडेट,जाने कब होगी घोषणा…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के गठन पर महत्वपूर्ण अपडेट,जाने कब होगी घोषणा…
Share

 10 जनवरी 2025 8th Pay Commission :- सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर है। जल्दी उनके लिए नए वेतनमान की घोषणा की जा सकती है। लंबे समय से नए वेतन आयोग की मांग की जा रही है।

8वें वेतन आयोग की मांग कर्मचारियों ने पिछली बजट में उठाई थी। हालांकि वित्त मंत्रालय ने तब तब साफ किया था कि फिलहाल आठवीं वेतन आयोग की गठन की कोई योजना नहीं है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ 6 जनवरी को हुई बजट पूर्व बैठक में ट्रेड यूनियन ने 8वें वेतन आयोग के तत्काल गठन की मांग की। अब सवाल उठता है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में आठवें वेतन आयोग के गठन पर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है?

नए वेतन आयोग की मांग उठाई
कर्मचारी यूनियन ने पिछले केंद्रीय बजट सहित पिछले कई वर्षों में नए वेतन आयोग की मांग उठाई है। पिछले बजट में 8वें वेतन आयोग के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई थी।

केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने 12 दिसंबर को पीएम मोदी को पत्र लिखकर नए वेतन आयोग के गठन की मांग की थी। लेटर में कर्मचारी संगठन ने कहा था कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और रुपए की वैल्यू में गिरावट के कारण यह आवश्यक हो गया है। आठवीं वेतन आयोग का गठन बिना देरी के किया जाए।

नए वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं
हालांकि केंद्र सरकार के पास फिलहाल नए वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है लेकिन अब मान जा रहा है कि नए सत्र के बजट सेशन में मोदी सरकार कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए नए वेतन आयोग के गठन की मांग पर सकारात्मक विचार कर सकती है। 1 फरवरी को पेश होने वाली बजट में इसकी घोषणा कर सकती है।

DA Hike और रुपए की वैल्यू में गिरावट बड़ा कारण 
इससे पहले 6 जनवरी को ट्रेड यूनियन के साथ निर्मला सीतारमण की बैठक हुई थी। जिसमें आठवी वेतन आयोग के तत्काल गठन की मांग की गई है। सांतवें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था जबकि इसे लागू 2016 में किया गया था।

ऐसे में 10 वर्ष से अधिक का समय इसके गठन को लेकर बीत चुका है। यदि नए वेतन आयोग का गठन होता है तो कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन और पेंशन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके वेतन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।


Share

Leave a Reply