BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बाघ के खाल के साथ दो आरक्षक समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

बाघ के खाल के साथ दो आरक्षक समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Share

कांकेर। बाघ का शिकार कर खाल निकालने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें दो आरक्षक भी शामिल है।  आरोपियों के पास से बाघ का खाल भी बरामद किया गया है. यह बाघ सब एडल्ट था और इसकी उम्र करीब ढाई से तीन साल की है. मामला कांकेर जिले के किशनुपरी का है। 


जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को वन विभाग को सूचना मिली की एक बाघ के खाल का सौदा बीजापुर में किया जा रहा है. वन विभाग की स्पेशल टीम एण्टी पोचिंग युनिट और डॉग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व ने मामले को गंभीरता लेते हुए बीजापुर के एक व्यक्ति से फोन में संपर्क किया और सौदा करने का प्रयास किया. उस व्यक्ति ने कहा मैं पैसा झराने वाले बाबा को ढूंढ रहा हूँ।  हम लोगों ने अपने ही एक कर्मचारी को तांत्रिक बाबा बनाकर उनके पास भेजा। घटना स्थल पर बाघ का खाल लिए हुए व्यक्तियों द्वारा पूजन सामग्री का व्यवस्था किया गया था। ठीक उसी समय एण्टी पोचिंग युनिट एवं डॉग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व की टीम ने दबिश देकर तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया।  आरोपी कांकेर के किशनुपरी में पूजा कर रहे थे. इनके पास से एक नग बाघ का खाल जब्त किया गया है।  इनके पास से 4 बाइक और 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

ये हैं गिरफ्तार आरोपी-
बलराम मुड़मा पिता सुखराम मुड़मा, (उम्र 22) ग्राम- चिंतनपल्ली जिला-बीजापुर.
समीर मुड़मा पिता पाण्डू मुड़मा (उम्र 23) ग्राम-चिंतनपल्ली जिला-बीजापुर.
महेश लकड़ा पिता प्रेमसिंह लकड़ा आरक्षक क्रमांक-573 कोण्डागांव उम्र-32 वर्ष निवासी-गनपतपुर जिला-रायगढ़.
तुकाराम लोन्हारे पिता बालसिंह लोन्हारे (उम्र47) ग्राम किशनपुरी, जिला-कांकेर.
कुन्दल शोरी पिता बालसिंह शोरी, (उम्र 50) ग्राम हटकाचारामा,जिला-कांकेर.
रतनसाय तिर्की पिता स्व.बंधू तिर्की (उम्र 38) आरक्षक क्रमांक-594 कोण्डागांव, जिला-बलरामपुर.
पंचू राम ध्रुव पिता कुलू राम (उम्र 47) भीरागांव, जिला-कोण्डागांव.
मानसिंग पिता गडरू (उम्र 22) भीरागांव जिला-कोण्डागांव शामिल है।

Share

Leave a Reply