सोया दूध पीने से आंगनबाड़ी केंद्र के 9 बच्चे हुए बीमार,अस्पताल में कराया गया है भर्ती
राजिम। फिंगेश्वर कोसमखुंटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां आंगनबाड़ी में सोया दूध पीने से 9 बच्चों के बीमार होने की खबर है। जिसके बाद सभी बीमार हुए सभी बच्चों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी के बच्चों को दी जाने वाले सोया मिल्क की पहले भी कई तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। दुर्गंध आने के कारण बच्चों को इसे पिलाया नहीं जा रहा था। हाल की सप्लाई वाले दूध को पिलाने से बच्चों को उल्टी की शिकायत हो रही है, कुछ जगहों पर जिन बच्चों को ऐसी दिक्कत आ रही है, उन्हें दूध नहीं दिया जा रहा है। लेकिन इस घटना से फिर से सोया मिल्क पर सवाल उठ गए हैं।







.jpeg)












