BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हेलीकॉप्टर क्रैश में बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट और बेटी गियाना सहित 9 की मौत, जाने पूरी खबर...

 हेलीकॉप्टर क्रैश में बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट और बेटी गियाना सहित 9 की मौत, जाने पूरी खबर...
Share

कैलिफोर्निया। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रयांट समेत 9 अन्य लोगों की अमेरिका के कालबसस क्षेत्र में रविवार को हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने पुष्टि करते हुए कहा, बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रयांट के साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य नौ लोगों की मौत हो गयी।
 
 
एनबीए ने भी पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे में कोबी ब्रयांट और उनकी बेटी गियाना मारिया (13) की भी मौत हो गयी है। सुश्री विलानुएवा ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) घटनास्थल पर मौजूद है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
 
 
उन्होंने मृतकों की पहचान बताने को लेकर कहा कि जब तक शुरुवाती जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक मृतकों की पहचान बताना उचित नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कोबी ब्रयांट और उनकी बेटी समेत पायलट की भी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ब्रायंट और अन्य लोग एक बास्केटबॉल मुकाबले के लिए सिकोरस्की एस -76 बी हेलीकॉप्टर से जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। शुरुवाती रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे का कारण हेलिकॉप्टर में आग लगने बताया जा रहा है।
 
 
कोबी प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में 20 साल रहे और इस दौरान उन्होंने पांच बार चैंपियनशिप अपने नाम की। वह बास्केटबॉल जगत के महान खिलाडियों में से एक थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई बड़ी शख्सियतों ने कोबी ब्रयांट की मौत पर दुख जताया है।

Share

Leave a Reply