नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

9 साल की बच्ची ने टीचर को पहुंचाया जेल, जानिये क्या थी इसके पीछे की वजह

9 साल की बच्ची ने टीचर को पहुंचाया जेल, जानिये क्या थी इसके पीछे की वजह
Share

जयपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक मासूम के साथ चार साल पहले हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब उसकी मां अपनी बेटी को समझा रही थी कि गुड टच और बैड टच क्या होता है। मां के समझाने के बाद बच्ची ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। बच्ची ने बताया कि उसके साथ चार साल पहले स्कूल में गलत काम हुआ है।

9 वर्षीय बच्ची ने मां को बताया कि 26 फरवरी 2018 को स्कूल में होने वाले एनुअल फंक्शन के लिए जब वह डांस प्रैक्टिस करती थी तो स्कूल के ही डांस टीचर ने उसके साथ गंदी हरकत की। टीचर ने प्रैक्टिस के दौरान उसे बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही बच्ची की मां को इस बारे में पता चला तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

वहां उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई। पुलिस ने आरोपी डांस टीचर के खिलाफ फौरन एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिकायत में बच्ची ने बताया कि जब टीचर ने उसके साथ यह गंदी हरकत की तो उसे इसे लेकर धमकी भी दी गई। टीचर ने बच्ची को डराते हुए कहा कि अगर वह यह बात किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार डालेगा।

बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बच्ची उसी दिन के बाद से काफी डरी-डरी रहती थी। उसने किसी को कभी इस बारे में नहीं बताया। वह अक्सर यह कहती थी कि उसे सिर दर्द हो रहा है। वह खुद में ही खोई-खोई रहती थी। कई बार बच्ची को डॉक्टरों के पास भी दिखाया, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया। बच्ची की मां ने बताया कि फिर एक दिन उन्होंने खुद ही अपनी बेटी को अपने पास बैठाया और गुड टच और बैड टच के बारे में बताया, तब बच्ची ने इस बात का खुलासा किया।

 


Share

Leave a Reply