VIRAL VIDEO : 90 साल की दादी दौड़ा रही है फर्राटेदार कार, विडियो हो रहा तेजी से वायरल, देखें विडियो
देवास | इन दिनों सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग महिला का कार चलाते हुए विडियो तेजी से वायरल हो रहा है | मध्य प्रदेश के देवास में शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम बिलावली में करीब 90 साल की बुजुर्ग महिला रेशम बाई कार को इस तरह दौड़ाती है कि जैसे कोई परिपक्व चालक अपने वाहन को चलाता है | रेशम बाई के कार चलाने का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेशम बाई किस तरह सड़क पर तेज गति से वाहन दौड़ा रही है | रेशम बाई आज के युग की तरह एंड्रायड मोबाइल चलाने के साथ गाय को चारा भी डालती है | ताज्जुब की बात तो यह भी है कि रेशम बाई ने ट्रैक्टर भी चलाया हुआ है | वहीं रेशम बाई 90 साल की उम्र में अपना सारा काम खुद कर लेती है | सुबह उठकर घर का काम करने के बाद पूजा पाठ करने के बाद मंदिर जाती है और खेत में भी जाती है |
#WATCH मध्य प्रदेश: देवास में एक 90 साल की रेशम बाई तंवर नाम की महिला कार चलाकर बुजुर्ग लोगों को इस उम्र में भी गाड़ी चलाने का संदेश दे रही हैं। pic.twitter.com/HldyVTANn2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
मेरी उम्र 90 साल है। मुझे गाड़ी चलाना बहुत अच्छा लगता है। मैंने बहुत बार गाड़ी चलाई है। मैंने पहले ट्रैक्टर भी चलाया है: 90 साल की उम्र में कार चलाने वाली बुजुर्ग महिला रेशम बाई तंवर, देवास, मध्य प्रदेश https://t.co/ihBWkhLF17 pic.twitter.com/Tkp1dDlVXU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021







.jpeg)












