सड़क हादसे में 9 वीं कक्षा के छात्र की मौत
भिलाई। शहर के नंदनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सडक दुर्घटना मे 09 कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंच कर आरोपी टैक्टर चालक को वाहन सहित हिरासत मे लेकर थाना लाये स्कूली छात्र की अस्पताल मे मौत हुई है जानकारी के अनुसार मृतक स्कूल जा रहा था सायकल का पीछे चक्का में बोल्डर पडऩे से सायकल ट्रैक्टर के पिछले चक्के में आ गया ।मृतक समीर बंजारे पिता हेमप्रकाश बंजारे 13 वर्ष ,निवासी देवरझाल, पुलिस ने धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












